संदेश

पैसे दो-डॉक्टर बनो! NEET पास कराने की गारंटी देता था गैंग, ATS ने किया भंडाफोड़, आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार by BHARAT TIME

चित्र
                            NEET SCAMER नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारियों रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर बिहार, गुजरात और झारखंड के बाद, महाराष्ट्र के लातूर में दो संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई है. इन गिरफ्तारियों से नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है. महाराष्ट्र एटीएस ने लातूर में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. जिला परिषद के एक शिक्षक सहित तीन अन्य अभी भी फरार हैं. उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रधानाध्यापक, शिक्षक और दो अन्य एक गिरोह चलाते थे, जो पैसे देने को तैयार लोगों को नीट परीक्षा में सफलता की गारंटी देता था. महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस को 21 जून को नीट परीक्षा घोटाले में जिला परिषद स्कूल के शिक्षकों की संलिप्तता के बारे में सूचना मिली थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए लातूर के टाकली स्थित जिला परिषद स्कूल के शिक्षक संजय तुकाराम जाधव (40) और लातूर के कटपुर स्थित जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक जलीलखाम पठान (...

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G भारत में लॉन्च, इसमें है दमदार फीचर्स और इतनी है कम कीमत by BHARAT TIME

चित्र
  OnePlus Nord CE 4 Lite 5G भारत में लॉन्च OnePlus ने आखिरकार भारत में अपना नया और अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम OnePlus Nord CE 4 Lite 5G है. यह नया बजट स्मार्टफोन न्यू बॉक्सी डिजाइन में लॉन्च हुआ है. बीते साल लॉन्च किए गए वेरिएंट OnePlus Nord CE 3 Lite की तुलना में इसका डिजाइन काफी अलग है. कंपनी ने हार्डवेयर के स्तर पर काफी अपग्रेड्स किए हैं, इसमें AMOLED डिस्प्ले और 5500 mAh की बैटरी शामिल है.  OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. इसमें बेस मॉडल 8GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसकी कीमत 19,999 रुपये है. सेकेंड मॉडल 8GB LPDDR4X RAM और 256GB storage के साथ आता है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है. ये स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में आता है. इसमें सुपर सिल्वर, मेगा ब्लू और अल्ट्रा ओरेंज है. वनप्लस के इस स्मार्टफोन की सेल जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगी. इसके अलावा ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इसे सेल किया जाएगा. OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन  OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 6.6-inch का डिस्प्ले दिया है, जिसम...

IND vs BAN Match Highlights, T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम ! पंड्या-कुलदीप की आंधी में ढेर हुई बांग्लादेश | BHARAT TIME

चित्र
IND vs BAN HILIGHTS  IND vs BAN Match Highlights, T20 World Cup 2024:  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. उसने सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने शनिवार (22 जून) को हुए मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी.  इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप-1 में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा. यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी. भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 197 रनों का टारगेट दिया. जवाब में बांग्लादेश टीम 8 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया. IND vs BAN Super 8 Match T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे 'ओल्ड' फॉर्मूला... ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11  बां...

IND vs BAN Super 8 Match T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे पुराना फॉर्मूला... ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चित्र
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे पुराना फॉर्मूला... ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने लीग स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को शिकस्त दी थी. जबकि कनाडा से उसका मैच धुल गया था. फिर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से पराजित किया. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 22 जून (शनिवार) को बांग्लादेश का सामना करेगी. भारत-बांग्लादेश के बीच का मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा. वेस्टइंडीज में भारत का एकमात्र लक्ष्य खिताब जीतना है और बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उसी सिलसिले में अगला कदम होगा. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के बीच ज्यादा अंतराल नहीं है. लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके स्टार खिलाड़ी 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मैच से पहले रंग में लौटें. विराट कोहली और खुद रोहित कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे भी अभी तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं ...