संदेश

EGUCATION लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पैसे दो-डॉक्टर बनो! NEET पास कराने की गारंटी देता था गैंग, ATS ने किया भंडाफोड़, आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार by BHARAT TIME

चित्र
                            NEET SCAMER नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारियों रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर बिहार, गुजरात और झारखंड के बाद, महाराष्ट्र के लातूर में दो संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई है. इन गिरफ्तारियों से नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है. महाराष्ट्र एटीएस ने लातूर में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. जिला परिषद के एक शिक्षक सहित तीन अन्य अभी भी फरार हैं. उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रधानाध्यापक, शिक्षक और दो अन्य एक गिरोह चलाते थे, जो पैसे देने को तैयार लोगों को नीट परीक्षा में सफलता की गारंटी देता था. महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस को 21 जून को नीट परीक्षा घोटाले में जिला परिषद स्कूल के शिक्षकों की संलिप्तता के बारे में सूचना मिली थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए लातूर के टाकली स्थित जिला परिषद स्कूल के शिक्षक संजय तुकाराम जाधव (40) और लातूर के कटपुर स्थित जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक जलीलखाम पठान (...