IND vs BAN Match Highlights, T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम ! पंड्या-कुलदीप की आंधी में ढेर हुई बांग्लादेश | BHARAT TIME
IND vs BAN HILIGHTS IND vs BAN Match Highlights, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. उसने सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने शनिवार (22 जून) को हुए मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप-1 में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा. यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी. भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 197 रनों का टारगेट दिया. जवाब में बांग्लादेश टीम 8 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया. IND vs BAN Super 8 Match T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे 'ओल्ड' फॉर्मूला... ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 बां...