IND vs BAN Match Highlights, T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम ! पंड्या-कुलदीप की आंधी में ढेर हुई बांग्लादेश | BHARAT TIME

IND vs BAN HILIGHTS 




IND vs BAN Match Highlights, T20 World Cup 2024: 


रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. उसने सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने शनिवार (22 जून) को हुए मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी.


 इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप-1 में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा. यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी.



भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 197 रनों का टारगेट दिया. जवाब में बांग्लादेश टीम 8 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया.





 बांग्लादेश टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शंतो ने 32 गेंदों पर सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. जबकि तंजीद हसन ने 29 और रिशद हुसैन ने 24 रन बनाए. मगर कोई भी टीम को जीत नहीं दिला सका. भारतीय टीम के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को 2-2 सफलताएं मिलीं.




भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई गेंदबाजों की क्लास 



50 मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए. टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने मिलकर गेंदबाजों की क्लास लगाई. विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 37, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 36 और शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. जबकि ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए.



आखिर में हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़े और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तंजीम हसन और स्पिनर रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा एक सफलता शाकिब अल हसन को मिली.




बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा 


टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा रहा है. मगर बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि एक मैच बांग्लादेश जीता. भारत के खिलाफ बांग्लादेश को इकलौती जीत नवंबर 2019 में मिली थी.



भारत-बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड


कुल टी20 मैच: 14 
भारत जीता: 13 
बांग्लादेश जीताः 1 

 

मैच में ये है भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग-11


 भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.



 बांग्लादेशी टीमः


तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जैकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब और मुस्ताफिजुर रहमान. 





 

टिप्पणियाँ